निवासियों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े इसके लिए केंद्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 28 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र के साथ समन्वय में काम कर रही है ताकि वैश्विक परिस्थितियों से उत्पन्न कोई भी अतिरिक्त बोझ निवासियों पर ना पड़े। गुप्ता शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की उच्च स्तरीय बैठक का हिस्सा थीं, जिसमें वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक गति बनाए रखने और आवश्यक संसाधनों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
गुप्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की उच्च स्तरीय बैठक में वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुई।'' उन्होंने कहा, ''वैश्विक परिदृश्य के बीच देश की आर्थिक गतिशीलता तथा आवश्यक संसाधनों की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखना हमारी साझा प्राथमिकता है। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए प्रभावी एवं दूरगामी कदम आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक सशक्त बना रहे हैं।''
उन्होंने कहा, '' 'टीम भारत' की अटूट भावना के साथ, माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम सभी यह सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः संकल्पित हैं कि वैश्विक परिस्थितियों का कोई भी अतिरिक्त भार हमारे आम नागरिकों पर न पड़े। दिल्ली सरकार केंद्र के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित कर नागरिकों की निरंतर सुविधा एवं सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह तत्पर है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
