हिमस्खलन के कारण श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग यातायात के लिए बंद
श्रीनगर, शनिवार, 28 मार्च 2026। हिमस्खलन से प्रभावित श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और वहां से बर्फ हटाने का काम जारी है। जोजिला दर्रे पर शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई और कई वाहन दब गए। मरने वालों में दस साल का एक बच्चा भी शामिल था। अधिकारियों ने कहा, ‘‘राजमार्ग यातायात के लिए बंद है और बर्फ हटाने का काम जारी है।’’ उन्होंने बताया कि सड़क से हिमस्खलन का मलबा साफ हो जाने के बाद यातायात की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), लद्दाख पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
