विजय माल्या और ललित मोदी बनेंगे अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ में उद्योगपति विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ की घोषणा के साथ ही इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अर्जुन रामपाल इस सीरीज में एक ताकतवर उद्योगपति की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी कहानी महत्वाकांक्षा, सत्ता और नैतिक पतन के इर्द-गिर्द घूमती है।भले ही निर्माता इसे पूरी तरह काल्पनिक बता रहे हैं, लेकिन कहानी में नजर आ रही समानताओं ने अटकलों को हवा दे दी है।
चर्चा है कि अर्जुन रामपाल इस सीरीज में विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ‘बिलियनेयर’ का मुख्य किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि कई वास्तविक हस्तियों के गुणों का मिश्रण हो सकता है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है। हंसल मेहता इससे पहले भी ‘स्कैम’ जैसी चर्चित सीरीज में सच और फिक्शन के बीच की रेखा को बारीकी से पेश कर चुके हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।फिलहाल मेकर्स ने कहानी को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इतना तय है कि ‘बिलियनेयर’ सत्ता, सफलता और उसकी कीमत की एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी। इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। लेखन अनुभाव चोपड़ा और शांतनु सागर का है, जबकि प्रभलीन संधू ने इसे ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह शो अमेजऩ एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल लाइनअप का हिस्सा है।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
