पुराने कृत्यों के लिए शाह के खिलाफ ‘चार्जशीट’ होनी चाहिए: ममता बनर्जी
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), रविवार, 29 मार्च 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक ‘‘चार्जशीट’’ (आरोपत्र) जारी किए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि खुद शाह के खिलाफ उनके ‘‘पुराने कृत्यों’’ के लिए ‘‘चार्जशीट’’ दाखिल होनी चाहिए। बनर्जी ने पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना बंद कर देगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो लोगों की खानपान संबंधी पसंद पर पाबंदियां लगा दी जाएंगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर भाजपा सत्ता में आती है तो लोग मछली, मांस और अंडे नहीं खा सकेंगे। वे ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना बंद कर देंगे।’’ ममता ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले विशेष पुनरीक्षण योजना (एसआईआर) के जरिये 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
