भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टेनिस स्टार ने हाल ही में कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। पेस वर्ष 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए प्रचार किया था। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
