सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह विश्व स्तरीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया, वह उसकी खास प्रतिभा और निडर खेल का परिचायक है । पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने 15 गेंद में अर्धशतक जमाकर राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत दिलाई । पिछले साल आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने सूर्यवंशी ने मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की ।
बांगड़ ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ वैभव सूर्यवंशी अलग ही खिलाड़ी है । उसने गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी । मैट हेनरी और खलील अहमद जैसे गेंदबाजों पर दबाव बनाया । वहीं नूर अहमद जैसे गेंदबाज के लिये भी परेशानी का सबब बना ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उसने पंद्रह वर्ष की उम्र में चार बेहतरीन गेंदबाजों पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दबाव बनाया । यह उसकी खासियत है और मुझे बहुत पसंद है । जिस तरह से उसने इस सत्र में शुरूआत की है, यह उसके लिये यादगार रहने वाला है ।’’
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
