केंद्र की दोषपूर्ण नीतियों के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा: अभिषेक बनर्जी
कोलकाता, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसके एलपीजी आपूर्ति, नोटबंदी, एसआईआर सुनवाई और लॉकडाउन जैसे मुद्दों को ठीक से नहीं संभाल पाने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में जॉयपुर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अर्जुन महतो के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया, ''एलपीजी सिलेंडर की कीमत 400 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये हो गई है, दूध की कीमत 28 रुपये से बढ़कर 60 रुपये से अधिक हो गई है, केरोसिन की कीमत 14 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गई है। हर आवश्यक वस्तु की कीमतें आसमान छू रही हैं।''
बनर्जी ने लॉकडाउन के दिनों का भी जिक्र किया और कहा ''मोदी सरकार ने बिना किसी योजना के लॉकडाउन लगाया था''। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बंगाल के हजारों प्रवासी श्रमिकों की मुश्किलें और बढ़ गई थीं, जो अपने कार्यस्थलों पर फंस गए थे और उन्हें वापस लौटने में बहुत कठिनाई हुई थी। पश्चिम बंगाल में भाजपा पर निर्वाचन आयोग को नियंत्रित करने और चुनावों को अपने पक्ष में प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा, ''उसके (भाजपा) पास रिमोट कंट्रोल है, लेकिन हमारे पास ईवीएम का बटन है जिसे वे हमसे छीन नहीं सकते।'' भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो पर पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए ''कुछ खास न करने'' का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, ''मैं महतो और स्थानीय भाजपा विधायक नरहरि महतो दोनों को चुनौती देता हूं कि वे जनता के लिए कार्यान्वित की गई परियोजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें।''
उन्होंने कहा, ''यदि आप यह साबित कर सकें कि आपने मोदी से 10 पैसे भी हासिल किए थे, तो मैं यहां से तृणमूल कांग्रेस के लिए कभी वोट नहीं मांगूंगा। आइए एक खुली बहस करें जहां आप और मैं एक मंच पर आमने-सामने बैठेंगे।'' गरीबों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''केंद्र द्वारा पीएम आवास योजना के तहत धनराशि रोके जाने के बावजूद, हमारी मुख्यमंत्री ने 'बांग्लार बारी' परियोजना के लिए धनराशि जुटाई और पहले ही 32 लाख परिवारों को मकान मिल चुके हैं।''
उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल में हम 15 वर्षों से सत्ता में हैं और हमारी मुख्यमंत्री हर वादे को पूरा करती हैं। केंद्र में 12 वर्षों से सत्ता में रही भाजपा को अपना रिकॉर्ड कार्ड पेश करना चाहिए। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?'' अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''भाजपा 15 राज्यों में सत्ता में है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं - ममता बनर्जी की 'लक्ष्मी भंडार' जैसी एक भी योजना किसी भी राज्य में लागू करके दिखाएं।'' पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
केंद्र की दोषपूर्ण नीतियों के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा: अभिषेक बनर्जी
कोलकाता, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
संविधान खतरे में है, सपा ग्राम स्तर पर आंबेडकर जयंती मनाएगी: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अख ...
-
राघव चड्ढा दबाव में काम कर रहे थे : भगवंत मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत म ...
