तृणमूल कांग्रेस ने 29 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की
कोलकाता, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को छह जिलों के 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की। पार्टी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा पूर्व, मोयना, नंदकुमार, महिषादल और हल्दिया निर्वाचन क्षेत्रों के लिए समितियों के नामों का ऐलान किया है। तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24 परगना जिले में हरोआ, मीनाखां, संदेशखलि, बशीरहाट दक्षिण, बशीरहाट उत्तर और हिंगलगंज के लिए समितियां बनाई हैं। वहीं, मालदा जिले में हबीबपुर, गजोले, हरिश्चंद्रपुर, रतुआ, मानिकचक, मालदा, इंग्लिशबाजार, मोथाबाड़ी और सुजापुर के लिए चुनाव समितियां गठित की गई हैं। इसके अलावा, हावड़ा के शिवपुर और पुरुलिया जिले के बंदवान, बलरामपुर, बाघमुंडी, जयपुर, मानबाजार, काशीपुर, पारा और रघुनाथपुर के लिए भी समितियों का गठन किया गया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
