अब हम तीन हो गए, रश्मिका की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल
साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की। एक्ट्रेस रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी को डेढ़ महीना हुआ है। इसी बीच अब कपल का एक पोस्ट ने उनके फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विजय और रश्मिका जैसी दिखने वाली मूविंग ग्राफिक्स नजर आ रहे हैं। उनके पास एक खूबसूरत पीले रंग का फूल भी नजर आ रहा है। वहां मूविंग रेड हार्ट इमोजी भी दिखाई दे रहा है।
ये पीले रंग का फूल रश्मिका को कभी अपनी तरफ खींच रहा था, तो कभी उनके गाल पर किस कर रहा था। इसके साथ रश्मिका ने अब हम तीन हो गए लिखकर व्हाइट हार्ट इमोजी भी लगाई है। रश्मिका मंदाना की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं। कमेंट कर लोग पूछ रहे हैं क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
