गोवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर, गिरजाघरों में उमड़े श्रद्धालु
पणजी, रविवार, 05 अप्रैल 2026। गोवा में रविवार को ईस्टर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की स्मृति में आयोजित विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए राज्य भर के गिरजाघरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। ओल्ड गोवा के ऐतिहासिक कैथेड्रल से लेकर सालसेट और बारदेज़ के छोटे प्रार्थना केंद्रों तक हजारों श्रद्धालुओं ने मध्यरात्रि और सुबह की प्रार्थना सभाओं में भाग लिया, और इस दौरान 'पास्कल कैंडल' जलाई गई जो 40 दिन की 'लेंट' अवधि समाप्त होने का प्रतीक है। लेंट ईसाई धर्म में ईसा मसीह के 40 दिन के उपवास और प्रार्थना की स्मृति में मनाई जाने वाली धार्मिक अवधि है। इस अवसर पर राज्यपाल पी अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ईस्टर आशा, नवीनीकरण और प्रतिकूल परिस्थितियों पर जीवन की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की स्मृति में मनाया जाता है और यह ''हमें करुणा, क्षमा एवं विश्वास के उन मूल्यों को सिखाता है, जो एक सामंजस्यपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए आवश्यक हैं।'' वहीं, मुख्यमंत्री ने ईस्टर को नयी शुरुआत, भाईचारे और मानवता का उत्सव बताया। सावंत ने कहा कि यह त्योहार विश्वास और आशा का गहरा संदेश देता है। उन्होंने लोगों से प्रेम और सेवा के कार्यों के माध्यम से इस संदेश को आत्मसात करने की अपील की।
Similar Post
-
बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, आठ गिरफ्तार
बेंगलुरु, बुधवार, 20 मई 2026। बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों म ...
-
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
जम्मू, बुधवार, 20 मई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू ...
-
सेना प्रमुख 30 मई को एनडीए में करेंगे पासिंग आउट परेड का निरीक्षण
मुंबई, बुधवार, 20 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 म ...
