श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे जाने का संदेह है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने कहा, ''करीब 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है। इसे सीमा पार से ड्रोन के जरिये भेजा गया था। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।'' अधिकारियों ने बताया कि सीआईडी, स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की। सुरक्षा एजेंसियों को श्रीकरणपुर क्षेत्र में सीमा पार से तस्करी के प्रयास की जानकारी मिली थी।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और नाकेबंदी की। अभियान के दौरान रात में ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में पैकेट गिराए जाने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान लगभग 12 किलोग्राम हेरोइन छोटे पैकेटों में बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि पैकेट लेने पहुंचे दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक मादक पदार्थ की यह खेप पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई थी और पंजाब में आपूर्ति की जानी थी।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
