रामगढ़ में निजी इस्पात संयंत्र की भट्ठी में विस्फोट, नौ श्रमिक घायल
रामगढ़, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को एक निजी इस्पात संयंत्र की भट्ठी में विस्फोट होने से कम से कम नौ श्रमिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसला में सुबह करीब चार बजे हुई। रामगढ़ के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि भट्ठी में विस्फोट से नौ मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है क्योंकि वे 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।
उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने इस्पात संयंत्र के प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह घायलों के लिए बेहतर उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करे। प्रशासन ने प्रबंधन से कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया जाना चाहिए। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राज बालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, पंडितजी उर्फ राजू झा, छोटू साव, सुरेश बेदिया और ईशाया के रूप में हुई है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
