फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, कोई विस्फोटक नहीं मिला
फिरोजपुर (पंजाब), सोमवार, 06 अप्रैल 2026। पंजाब के फिरोजपुर में जिला अदालत परिसर को सोमवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी धमकी मिली, जो जांच के बाद फर्जी निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह प्राप्त धमकी भरे संदेश में चेतावनी दी गई थी कि अदालत परिसर में विस्फोटक सामग्री रखी गई है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते, खोजी दस्ते और अन्य पुलिस टीमें तुरंत परिसर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर अदालत परिसर को खाली करा लिया।
पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धर्मवीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि परिसर की विस्तृत जांच के बाद भी कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बार काउंसिल के अध्यक्ष अधिवक्ता लवजीतपाल सिंह टुर्ना ने कहा कि उन्हें धमकी भरे ई-मेल के बारे में सुबह पता चला। टुर्ना न कहा, " मैंने परिसर में कार्यरत सभी वकीलों और क्लर्कों से तुरंत क्षेत्र खाली करने और पुलिस को जांच करने में पूरी तरह से सहयोग करने की अपील की।" फिरोजपुर जिला अदालत को इसी साल आठ जनवरी को भी इसी तरह की बम की धमकी मिली थी। वह धमकी भी झूठी निकली थी।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
