रामजस व मिरांडा हाउस कॉलेज को बम धमकी, एजेंसियों का तलाश अभियान
नई दिल्ली, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस कॉलेज को सोमवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी धमकी दी गई जिसके बाद कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा, "हालांकि ईमेल संदेशों में बम का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन उनके विषय वाले हिस्से में बम की धमकी का उल्लेख था।"
ईमेल प्राप्त होने पर, कॉलेजों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। बम निरोधक दल, खोजी कुत्ते और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत संस्थानों में पहुंचे। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई। बम निरोधक दस्तों और अन्य टीमों ने परिसर की गहन तलाशी ली और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
