भगवंत मान ने फसल नुकसान के आकलन का आदेश दिया, मुआवजे का वादा किया
चंडीगढ़, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने खराब मौसम से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने के आदेश दिए हैं और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''हमने 'गिरदावरी' (फसल क्षति सर्वेक्षण) के आदेश दे दिए हैं और इसके बाद जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।'' मुख्यमंत्री राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
रविवार को किसानों ने राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की थी। किसानों ने अमृतसर, बठिंडा, मुक्तसर, होशियारपुर, तरन तारन और फतेहगढ़ साहिब सहित कई स्थानों पर भारी फसल नुकसान की सूचना दी है। किसानों ने यह भी मांग की थी कि राज्य सरकार प्रभावित जिलों में फसल क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा दे। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग की थी।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
