अगर 'संघी समूह' और अन्नाद्रमुक चुनाव जीत जाते हैं तो तमिलनाडु पिछड़ा राज्य बन जाएगा: उदयनिधि
चेन्नई, बुधवार, 08 अप्रैल 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को दावा किया कि अगर 'संघी समूह' और ''उसे संरक्षण देने वाली अन्नाद्रमुक'' 23 अप्रैल को होने वाला विधानसभा चुनाव जीत जाते हैं, तो तमिलनाडु एक पिछड़ा राज्य बन जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए स्पष्ट तौर पर ''संघी'' शब्द का प्रयोग करते हुए उप मुख्यमंत्री ने लोगों से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को चुनाव में स्वीकार नहीं करने का आह्वान किया और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो राज्य पिछड़ जाएगा। उन्होंने तर्क दिया कि आगामी चुनाव राजग को हराने और राज्य में अधिक विकास के लिए द्रमुक को सत्ता में वापस लाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया, ''इससे दिल्ली में मौजूद उस सरकार के इरादे भी विफल हो जाएंगे जो तमिलनाडु को धनराशि देने के लिए अनिच्छुक है।'' पास के तिरुवल्लूर जिले के आवडी और तिरुट्टानी में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए द्रमुक की युवा शाखा के प्रमुख ने पार्टी सदस्यों से कहा, ''चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हमारे पास केवल 15 दिन बचे हैं। घर-घर जाकर प्रचार करें, लोगों को द्रमुक के कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में बताएं और सुनिश्चित करें कि पार्टी को शानदार जीत मिले।''
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
