राका सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे भीतर सालों से पल रहा एक हिस्सा है - एटली कुमार

img

मुंबई भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर दे चुके फिल्मकार एटली कुमार, अब अपनी आगामी फिल्म राका के साथ एक बेहद निजी और भावनात्मक सफर पर निकल चुके हैं। हालांकि फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के बाद से ही वे एक बार फिर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गए हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट को ख़ास बनाती हैं, इससे जुड़ी उनकी भावनाएं। 'राका' के सफर के बारे में बात करते हुए एटली कुमार कहते हैं, “राका सिर्फ एक फिल्म नहीं है… ये मेरे अंदर का वो हिस्सा है जिसे मैंने सालों तक संभालकर रखा। 18 साल तक मैं एक आइडिया से जुड़ा रहा, उसे कभी फीका नहीं पड़ने दिया। इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा, और हर दौर में मेरे साथ रहा। और सच कहूं… 'राका' के साथ ये तो बस शुरुआत है।”

गौरतलब है कि 'राका' से जुड़ा उनका यह बयान उनके क्रिएटिव प्रोसेस की एक झलक देता है, जहां सिर्फ भव्यता ही नहीं, बल्कि गहरी भावनाएं भी शामिल हैं। हालांकि बीते वर्षों में एटली ने अपने कलाकारों को दमदार और करियर-डिफाइनिंग किरदारों में पेश करने की पहचान बनाई है, साथ ही ऐसे बड़े एंटरटेनर्स दिए हैं, जो हर तरह के दर्शकों से जुड़ते रहे हैं। फिलहाल 'राका' के साथ वह इस विज़न को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं, जहां इमोशन, स्केल और कहानी का संगम एक ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर रचा गया है। सिर्फ यही नहीं 'राका' अल्लू अर्जुन के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित साझेदारी भी है, जिसमें वे एक अवतार में नजर आनेवाले हैं।

अपने ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को लगातार नया रूप देने के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन और एटली की जोड़ी ने 'राका' को पहले ही सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां अभी तक छिपाकर रखी हैं, लेकिन टाइटल अनाउंसमेंट ने ही इस दुनिया को लेकर दर्शकों में जबरदस्त जिज्ञासा पैदा कर दी है। अगर एटली की बातों पर भरोसा किया जाए, तो 'राका' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और विज़न का नतीजा है, जो अब सबसे बड़े मंच पर सामने आने को तैयार है। और जैसा कि एटली कुमार कहते हैं, यह तो बस शुरुआत है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement