विशेष निरोधात्मक अभियान : प्रदेश में 2 लाख 5 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट
- निरोधात्मक कार्रवाई में 820 केस दर्ज - 605 गिरफ्तार
जयपुर, गुरुवार, 09 अप्रैल 2026। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के अनुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए मार्च माह में 2 लाख 5 हजार 146 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न निरोधात्मक कार्रवाई में 820 केस दर्ज करते हुए 605 को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा 8114, देशी मदिरा 4168, अवैध मदिरा 4621, बीयर 10566 बोतल को सीज किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन श्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत मार्च माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 820 केस दर्ज करते हुए 605 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 12 दुपहिया वाहन, 6 हल्के चार पहिया वाहन, 2 भारी चार पहिया वाहन सहित 20 वाहनों को सीज किया गया है।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
