प्रवासी समाज से विधायक भूमिनाथन ने वोट की अपील
मदुराई, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत द्रमुक गठबंधक के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक भूमिनाथन ने जनसंपर्क अभियान के तहत मदुराई के मन्जनकारा स्ट्रीट स्थित श्रावक संघ एवं प्रवासी समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों से भेंट कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मीडिया प्रभारी दिनेश सालेचा ने बताया कि इस अवसर पर श्रावक संघ के अध्यक्ष विजयराज श्रीश्रीमाल एवं मंत्री शांतिलाल गुलेच्छा व प्रचार प्रसार मंत्री दिनेश सालेचा सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने विधायक का शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में राजस्थानी प्रवासी समाज की ओर से नेमीचंद बाफना, भागचंद बाफना, दिलीप हरण, पारसमल चौपड़ा, धनराज चौपड़ा, पृथ्वीराज संखलेचा, रतनलाल भंडारी, गणपत प्रजापत, चंदनसिंह, चेनाराम, हेमाराम, विकाश जैन, दिनेश जैन, आशीष जैन, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर विधायक के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
