मदुराई में गौसेवा का सराहनीय कार्य, गायों को खिलाया पौष्टिक आहार
मदुराई, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। भीषण गर्मी के बीच गौसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। यहां स्थित श्री मीनाक्षी गौशाला में श्री खेतेश्वर सेवा संघ, मदुराई के सदस्यों ने जीवदया कार्यक्रम के तहत गायों की सेवा कर उन्हें हरा चारा, गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार खिलाया। मदुराई प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में गौवंश को पर्याप्त पोषण और देखभाल की विशेष आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संघ के सदस्य गौशाला पहुंचे और वहां मौजूद गायों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया।
इस दौरान संघ के सक्रिय सदस्य प्रहलादसिंह तालकिया ने बताया कि श्री खेतेश्वर सेवा संघ लंबे समय से जीवदया, गौसेवा और समाजहित के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे निभाना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान जीवराजसिंह पांचडोलियां, गणपतसिंह धरमधारी, अमरसिंह नौरवा, बाबुसिंह आर. धरमधारी, रामदयालसिंह पांचडोलियां, हरिसिंह खाराबैरा, जालमसिंह धरमधारी, मदनसिंह टूकड़ा, सवाईसिंह पिलोवणी, भैरुसिंह ढनंठोरा, विकाससिंह धरमधारी, कल्याणसिंह धोलेरिया, बाबुसिंह ए. धरमधारी, के.पी. सिंह बसन्त, जगदीशसिंह चाड़वास सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संघ के इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
