रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा
अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है। इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें लिन अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। दंपत्ति ने 10 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारे संसार का एक नया केंद्र। न्योमिका हुड्डा – दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम।’ उन्होंने लिखा, ‘लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही सी बेटी, और जीवन भर का प्यार।’ रणदीप ने ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’, ‘रंग रसिया’, ‘हाईवे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। रणदीप और लिन ने 2023 में इंफाल के चुमथांग सनापुंग में शादी की थी।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
