राजस्थान के औद्योगिक विकास का केन्द्र बनेगा पचपदरा– पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में ली बैठक
जोधपुर, रविवार, 12 अप्रैल 2026। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले की पंचायत समिति लूणी के सभागार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित पचपदरा यात्रा के संबंध में विधानसभा क्षेत्र लूणी के अधिकारियों की बैठक ली। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी।
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सह पेट्रो उत्पादों का भी उत्पादन होगा। उन्होंने कहा स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा पचपदरा राजस्थान के औद्योगिक विकास का केन्द्र बनेगा।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पटेल ने अधिकारियों को चैक पोस्ट, कंट्रोल रूम की स्थापना, मेडिकल टीमें तैयार करने,रूट पर पेयजल की व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
