कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी किया, सदन की बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे आगामी 16 से 18 अप्रैल तक होने वाली सदन की तीन दिवसीय बैठक के दौरान उपस्थित रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें। पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए यह व्हिप उस वक्त जारी किया है, जब सरकार संसद के वर्तमान बजट सत्र के तहत हो रही इस तीन दिवसीय बैठक के दौरान महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से संबंधित संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लाने की तैयारी में हैं।
कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों से कहा है कि वे तीनों दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से लेकर स्थगित होने तक सदन में मौजूद रहें। मुख्य विपक्षी दल का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में फायदा हासिल करने के मकसद से यह कदम उठा रही है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को एक लेख में कहा कि महिला आरक्षण असल मुद्दा नहीं है, बल्कि प्रस्तावित परिसीमन मुद्दा है क्योंकि यह खतरनाक और संविधान पर हमला है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
