पुलकित सम्राट लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता
पुलकित सम्राट 17 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहे हैं, क्योंकि इस दिन वे मुंबई में मशहूर बॉक्सर नीरज गोयत के खिलाफ एक प्रोफेशनल एग्ज़िबिशन लाइव बॉक्सिंग मैच में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि इस उपलब्धि के साथ पुलकित, देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता बन जाएंगे जो इस तरह का कारनामा करेंगे क्योंकि इससे पहले इंटरनेशनल स्टार टॉम हार्डी और जेक गिलेनहाल ये कारनामा करते हुए लाइव फाइटिंग और कॉम्बैट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग का अनुभव ले चुके हैं।
गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक मुकाबला पुलकित के आगामी नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट ‘ग्लोरी’ से जुड़ा हुआ है, जिसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह भी है कि इस किरदार में खुद को ढालने के लिए पुलकित ने खुद को सिर्फ ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस तक सीमित रखने की बजाय, एक असली फाइट के लिए तैयार किया है, जो भारतीय सिनेमा में एक नया बेंचमार्क सेट करता है। इसी के मद्देनज़र एक प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के खिलाफ रिंग में उतरकर वह अपने किरदार में ऑथेंटिसिटी जोड़ने जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि तीन राउंड का यह लाइव मुकाबला भारत में स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के बीच एक बड़ा क्रॉसओवर मोमेंट होगा। ऐसे में ‘ग्लोरी’ के साथ, ट्रेडिशनल रोल प्रिपरेशन से आगे बढ़कर एक असली बॉक्सिंग एरीना में उतरने का पुलकित का फैसला, उनकी मेहनत, उनके अनुशासन और उनके ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शाता है। साथ ही वे यह भी साबित करते हैं कि वे सिर्फ पर्दे पर बॉक्सर का किरदार नहीं निभा रहे, बल्कि उसे पूरी तरह जी रहे हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
