'तार्किक विसंगति' मान्य वाक्यांश नहीं, केवल बंगाल में इसका इस्तेमाल किया गया: ममता
कोलकाता, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रयुक्त "तार्किक विसंगति" (लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी) वाक्यांश निर्वाचन आयोग के प्रारूप के तहत आधिकारिक रूप से मान्य नहीं है और इसका इस्तेमाल बिहार के विपरीत पश्चिम बंगाल में चुनिंदा ढंग से भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्होंने भाजपा जैसी "ओछी राजनीति करने वाली पार्टी'' नहीं देखी है। उन्होंने लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील करते हुए कहा, "भाजपा ने आपसे सब कुछ छीन लिया है…...इसके खिलाफ वोट देना ही आपका एकमात्र जवाब होगा।" बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा उन स्थानों पर रैलियां कर रही है जहां उत्तर प्रदेश और बिहार से सीधी रेल संपर्क सुविधा है, ताकि उन राज्यों से लोगों को लाकर सभास्थलों पर भीड़ जुटाई जा सके। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
