कश्मीर के मुख्यमंत्री ने तिरंगा पट्टियों वाला रिबन काटने से किया मना, सम्मान के साथ रखने को कहा
श्रीनगर, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला तिरंगा रिबन देखने के बाद उसे काटने से इनकार कर दिया तथा उसे खोलकर आयोजकों को वापस सौंप दिया तथा निर्देश दिया कि इसे सम्मानपूर्वक रखा जाए। अब्दुल्ला यहां कश्मीर हाट में 'अपनी कला क्षमता को जानें' कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे। इसी दौरान वह एक वीडियो में रिबन की ओर बढ़ते हुए और उसके पास जाने पर उसका तिरंगा रंग देखकर रुकते हुए देखे जा सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, उनके सलाहकार नासिर असलम वानी और कई अन्य लोग भी मौजूद थे। रिबन लौटाने के बाद अब्दुल्ला शहर के मध्य में स्थित कश्मीर हाट में अन्य गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में शामिल हुए।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
