महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन संबंधी विधेयकों को जोड़ना एक 'साजिश' है: बनर्जी
माथाभंगा (पश्चिम बंगाल), गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग के गठन से संबंधित विधेयकों को कथित तौर पर आपस में जोड़ना मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की ''साजिश'' है। बनर्जी ने कूच बिहार जिले के माथाभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को जोड़कर भारत को बांटने की कोशिश की जा रही है।
सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में विपक्ष के विरोध के बीच महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन और परिसीमन से संबंधित तीन विधेयकों को पेश किया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' और 'परिसीमन विधेयक, 2026' पेश किए, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को होगा जबकि मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 20 'ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर' का अनुबंध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारत ...
-
नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वा ...
-
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता ...
