राजस्थान: अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी
- शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान
जयपुर, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में सबसे अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा हालांकि 17 अप्रैल को कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर एवं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी व हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
सेवानिवृत्त आईएएस सुबोध अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
जयपुर, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। जल जीवन मिशन से जुड़े 960 करोड़ रुपय ...
-
डॉ. अम्बेडकर ने देश को सामाजिक समरसता का मंत्र ही नहीं दिया बल्कि राष्ट्र सर्वोच्च है,यह दृष्टि भी दी- राज्यपाल
जयपुर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने क ...
