धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी - देवनानी
जयपुर, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक धरोहरें केवल अतीत की स्मृतियां नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव के जीवंत प्रतीक हैं। स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, भव्य किलों, महलों, मंदिरों और लोक संस्कृति के कारण विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान रखता है। इन धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन न केवल सरकार की जिम्मेदारी है बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास के साथ-साथ हमें अपनी परंपराओं और विरासत को सहेजकर रखना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपने इतिहास से जुड़ी रहें और उससे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक रहें और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। देवनानी ने कहा कि जब हम अपनी धरोहरों को सहेजते हैं, तब हम अपनी पहचान और इतिहास को सुरक्षित रखते हैं, जो किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
Similar Post
-
राजस्थान सरकार ने स्कूलों से चार किताबें हटाईं; कांग्रेस ने 'इतिहास मिटाने' का षड्यंत्र बताया
जयपुर, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार के 2026–27 शैक्षण ...
-
बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री ने रिफाइनरी कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोद ...
-
एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 400 ‘सीएम-राइज’ विद्यालय होंगे स्थापित– पटेल
जयपुर, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत् ...
