पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सैनिक घायल
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 18 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक सीमावर्ती गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया, जबकि जंग लगी एक बारूदी सुरंग को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट बालाकोट क्षेत्र में सेना के एक दल के गश्ती अभियान के दौरान हुआ, जिसमें एक अग्निवीर घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत ''स्थिर'' बतायी गई है। घुसपैठ रोधी प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं। एक अलग अभियान में, बलनोई क्षेत्र के साग्रा सीमावर्ती गांव में जंग लगा मोर्टार का गोला देखा गया, जिसे बाद में सेना के विशेषज्ञों द्वारा नियंत्रित विस्फोट में नष्ट कर दिया गया।
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
