मुंबई में आग लगने से 10 दुकानें क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
मुंबई, रविवार, 19 अप्रैल 2026। मुंबई में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से लगभग 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई सेंट्रल इलाके में एक मॉल के सामने डी बी मार्ग पर शनिवार रात 11.31 बजे आग लग गई, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर लगभग 5,000 वर्ग फुट में फैली पांच बड़ी और सात छोटी दुकानों में बिजली के तारों और उपकरणों तक ही सीमित रही। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने रविवार तड़के 3:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के 'रेड' अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 जून 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज ...
-
इबोला के संदिग्ध लक्षणों के बाद सूडान के नागरिक को पृथकवास केंद्र में भेजा गया
हैदराबाद, गुरुवार, 04 जून 2026। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर चाड का नागरिक पकड़ा गया, 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद
मुंबई, गुरुवार, 04 जून 2026। मध्य अफ्रीकी देश चाड के एक व्यक्ति क ...
