पंजाब के राज्यपाल ने बेअदबी निरोधक विधेयक को मंजूरी दी
चंडीगढ़, रविवार, 19 अप्रैल 2026। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यह जानकारी दी। इस विधेयक में गुरु ग्रंथ साहिब के खिलाफ किसी भी प्रकार की बेअदबी करने पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। यह विधेयक 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसके बाद इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ विधानसभा में पास हुए विधेयक पर माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब यह विधेयक कानून बन गया है। मैं वाहेगुरु जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ जैसे सेवक से यह सेवा ली। पूरी संगत का धन्यवाद।''
आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2008 में संशोधन पेश किया था, ताकि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को और कड़ी सजा दी जा सके। जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 का उद्देश्य 'बेअदबी' की घटनाओं पर रोक लगाना और गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता और सम्मान को बनाए रखना है।
Similar Post
-
आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के 'रेड' अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 जून 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज ...
-
इबोला के संदिग्ध लक्षणों के बाद सूडान के नागरिक को पृथकवास केंद्र में भेजा गया
हैदराबाद, गुरुवार, 04 जून 2026। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर चाड का नागरिक पकड़ा गया, 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद
मुंबई, गुरुवार, 04 जून 2026। मध्य अफ्रीकी देश चाड के एक व्यक्ति क ...
