फरीदाबाद के मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगी, कोई हताहत नहीं
फरीदाबाद, रविवार, 19 अप्रैल 2026। फरीदाबाद के मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक थर्मोकोल कारखाने में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात लगी इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल विभाग की 18 गाड़ियां भेजी गईं और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, किरण पैकेजिंग उद्योग में आग लगी। कारखाने के अंदर हुए सिलसिलेवार विस्फोटों से इलाके में दहशत फैल गई। इसके कुछ ही समय बाद, आग की लपटों ने पास के ओमेगा ब्राइट स्टील इंडस्ट्री और एनवोसेफ एक्वा सॉल्यूशंस को भी अपनी चपेट में ले लिया। मुजेसर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूरन सिंह ने कहा, ''आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कारण का खुलासा किया जाएगा।''
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
