ठाणे में कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
ठाणे, रविवार, 19 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई, जिससे मशीनरी और गत्ते का बड़ा भंडार जलकर नष्ट हो गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दीवा क्षेत्र में शिलफाटा-महापे रोड स्थित शमीम कंपाउंड के गोदाम में सुबह लगभग छह बजकर 40 मिनट पर आग लगी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग में एक हाइड्रोलिक पेपर बेलिंग प्रेस, गोदाम में रखा गत्ते का बड़ा कबाड़ और बिजली की तारें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दो दमकल वाहन, एक बचाव वाहन और एक जीप के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
