रणवीर और दीपिका फिर बनने वाले हैं माता-पिता
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को जानकारी दी कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साझा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी पहली बेटी दुआ को 'प्रेगनेंसी टेस्ट किट' पकड़े हुए दिखाया गया है। कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा जोनास समेत कई मशहूर हस्तियों ने 'कमेंट सेक्शन' में दीपिका-रणवीर को बधाई दी। सिंह और पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। आठ सितंबर 2024 को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था।
रणवीर सिंह हाल ही में आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए। फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म धर की 2025 निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' का 'सीक्वल' है। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यह दिसंबर में रिलीज होगी। दीपिका, शाहरुख खान और आनंद के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। पहले उन्होंने फिल्म 'पठान' में साथ काम किया था। 'पठान' फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
