उत्तर पश्चिम दिल्ली के रेस्तरां में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक रेस्तरां में सोमवार को आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि रोहिणी सेक्टर 11 स्थित बीटीडब्ल्यू रेस्तरां में आग लग गई। उन्होंने बताया कि रेस्तरां के अंदर मौजूद सभी लोगों को स्थिति बिगड़ने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकल लिया गया और इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर मिली जिसके बाद मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और इसे आसपास के इलाकों में फैलने से रोका। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
