रेखा गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाई
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास किए जा रहे विकास कार्यों का सोमवार को निरीक्षण किया और नालों के खुले होने तथा स्वच्छता की कमी पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। गुप्ता ने यहां दिल्ली मेट्रो, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के साथ मिलकर इलाके में किए रहे कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर कहा, ''दिल्लीवासियों के लिए हम बेहतर अवसंरचना और उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी नये विकास कार्यों की शुरुआत की गई है, और इन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए हमारी सरकार चौबीस घंटे 'मिशन मोड' में कार्य कर रही है।"
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गये हैं। गुप्ता के मुताबिक, साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठाने और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
