एटली और प्रिया के घर आई नन्ही परी
फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर आज अक्षय तृतीया के दूसरे दिन मां लक्ष्मी स्वरूप एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशियों की नई सौगात आई है। इस खुशी भरी खबर को बेहद खास अंदाज़ में उनके बेटे मीर ने अपने माता-पिता के सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया है। मीर ने बताया कि वह अब एक छोटी बहन का बड़ा भाई बन गया है। बेटी के आगमन के साथ ही परिवार के लिए यह एक खूबसूरत नया अध्याय शुरू हो गया है, जो घर में अपार खुशियां लेकर आया है। इस घोषणा के बाद से ही फैंस और शुभचिंतकों की ओर से एटली के साथ बेटे मीर और प्रिया एटली को ढेर सारी बधाइयाँ और प्यार मिल रही हैं।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में जैकलीन के ‘सरकारी गवाह’ बनने की याचिका पर ईडी ने मांगा समय
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की उस याचिका ...
-
एटली और प्रिया के घर आई नन्ही परी
फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर आज अक्षय तृतीया के द ...
-
रणवीर और दीपिका फिर बनने वाले हैं माता-पिता
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को जानकारी दी कि वे ...
