दिल्ली : नरेला की फैक्ट्री में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
नई दिल्ली, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में मौजूद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चप्पल और उससे संबंधित सामग्री बनाने का काम किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने गणेश उत्सव के लिए 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया
मुंबई, रविवार, 06 सितंबर 2026। मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगाम ...
-
हवाई किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर दिशानिर्देश के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस ...
-
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से ...
