शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 532.83 अंक नीचे 77,983.66 अंक पर खुला। इसके बाद इसकी गिरावट बढ़ गयी। एक समय यह 823 अंक गिरकर 77,693 अंक तक फिसल गया था। खबर लिखे जाते समय सूचकांक 422.40 अंक (0.54 प्रतिशत) टूटकर 78,094.09 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 175.75 अंक फिसलकर 24,202.35 अंक पर खुला।
खबर लिखे जाते समय यह 94.90 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,283.20 अंक पर रहा। ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग और आईटी सेक्टरों ने बाजार पर ज्यादा दबाव बनाया। वित्त, धातु, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत लुढ़क गया है। टेक महिंद्रा फिलहाल सवा दो प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा पौने दो प्रतिशत की गिरावट में है। एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा नीचे चल रहे हैं। सनफार्मा और हिंदुस्तार यूनीलिवर एक से डेढ़ फीसदी तक ऊपर हैं।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
