तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान
चेन्नई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को मतदान जारी है और अपराह्न एक बजे तक 56 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। भारत निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, अपराह्न एक बजे तक मतदान प्रतिशत 56.81 रहा। तिरुप्पुर जिले में सबसे ज्यादा 62.97 प्रतिशत मतदान हुआ। चेन्नई में 54.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मदुरै (54.75), कोयंबटूर (58.24) और मध्य में स्थित तिरुचिरापल्ली जिले (57.66) में भी अच्छा मतदान हुआ। चेन्नई के कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न एक बजे तक 56.59 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी में 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां से उपमुख्यमंत्री और स्टालिन के बेटे उदयनिधि दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इसी तरह, एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र में 60.98 प्रतिशत मतदान हुआ। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी अपने पारंपरिक क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) से चुनौती मिल रही है। अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव दस्तावेजों को तकनीकी कारणों से जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था। तिरुचिरापल्ली पूर्व में अपराह्न एक बजे तक 55.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। टीवीके प्रमुख विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने 23 हजार 890 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा
- मुख्यमंत्री का कड़ा रूख, प्रोजेक्ट्स में देरी होने पर तय होग ...
-
टेक्नोलॉजी विद ह्यूमैनिटी की सोच के साथ बढ़ना होगा आगे– विधान सभा अध्यक्ष
- पैसिफिक विश्वविद्यालय के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग की 17 वीं ...
-
स्वर्णिम भारत के लिए सब मिलकर प्रयास करें- राज्यपाल
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हर ...
