श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले
श्री बदरीनाथ धाम, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के नर और नारायण पर्वतों के मध्य स्थित श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 06.15 बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देशवासियों के श्रेष्ठ और शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए प्रथम पूजा की। इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी, जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। आज मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
