मुंबई के गोवंडी में आग लगने से 10 कार क्षतिग्रस्त
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। मुंबई के गोवंडी इलाके में बृहस्पतिवार को आग की चपेट में आने से कम से कम 10 कार क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर बैंगनवाड़ी सिग्नल के पास पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे आग लग गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा, ''वहां खड़ी 10 से 12 गाड़ियां आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं। वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार का सीएनजी सिलेंडर भी फट गया।'' अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन ( ...
-
जौहर विश्वविद्यालय की इमारतें ध्वस्त करने का आदेश 'विवेकहीन फैसला' : थरूर
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उत्त ...
-
राहुल गांधी की हिरासत लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला : गोवा कांग्रेस
पणजी, बुधवार, 22 जुलाई 2026। गोवा में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार ...
