दिल्ली: हिंदू कॉलेज की कंप्यूटर लैब में आग लगी, कोई घायल नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में शुक्रवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11:23 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "कंप्यूटर लैब में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है।" शुक्रवार को कॉलेज के वार्षिक उत्सव का दूसरा दिन है। छात्रों ने कहा कि इस घटना के कारण निर्धारित कार्यक्रमों में थोड़ी देरी हुई। कॉलेज प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज के परिसर में आग लगने के कुछ दिनों बाद हुई है।
Similar Post
-
झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा ने दाखिल किया नामांकन
रांची, सोमवार, 08 जून 2026। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्म ...
-
विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
पटना, सोमवार, 08 जून 2026। बिहार विधानपरिषद की नौ सीट के द्विवार ...
-
जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के समीप मोर्टार की तीन गोले निष्क्रिय किये गये
जम्मू, सोमवार, 08 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियं ...
