दिल्ली की मुख्यमंत्री ने व्यापार एवं कर विभाग में अनियमितताओं को लेकर तबादलों के आदेश दिए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने औचक निरीक्षण में "गंभीर अनियमितताएं" पाए जाने के बाद व्यापार एवं कर विभाग के तीन सहायक आयुक्तों समेत 162 अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार के शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, इन अधिकारियों में 58 अनुभाग अधिकारी, 22 सहायक अनुभाग अधिकारी, 74 वरिष्ठ सहायक और पांच कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। गुप्ता ने आठ अप्रैल को विभाग के अपने दौरे के दौरान "गंभीर अनियमितताएं" देखी थीं, जो बड़े पैमाने पर तबादलों का आधार बनीं। बयान में कहा गया है, "इस सख्त कार्रवाई के तहत, तीन सहायक आयुक्तों सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। ये अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे।"
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
