तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन कोडईकनाल रवाना हुए
चेन्नई, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन शनिवार को कोडईकनाल की संक्षिप्त यात्रा पर रवाना हो गए। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन एक निजी विमान से मदुरै पहुंचे और फिर वहां से सड़क मार्ग से कोडईकनाल के लिए रवाना हुए। राज्य का यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल अपनी सुंदर झीलों, पहाड़ी क्षेत्रों और हरे-भरे मैदानों के लिए जाना जाता है। स्टालिन की इस यात्रा के दौरान उनकी पत्नी दुर्गा और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के 23 अप्रैल को संपन्न होने के दो दिन बाद उनका यह चार दिन का अवकाश शुरू हुआ। स्टालिन ने एक महीने से अधिक समय तक पूरे राज्य में द्रमुक और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए व्यापक प्रचार किया था। उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री उदयनिधि अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहले ही दुबई की संक्षिप्त यात्रा पर हैं। द्रमुक के एक सूत्र ने बताया कि दोनों नेता चार मई को होने वाली मतगणना से पहले शहर लौट आएंगे।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
