मोदी ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी की निंदा की

img

नई दिल्ली, रविवार, 26 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है। मोदी ने रविवार को इस घटना की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा पर राहत व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, 'वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई गोलीबारी के बाद यह जानकर राहत मिली कि श्री ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं।'

उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।' गौरतलब है कि शनिवार रात (भारतीय समयानुसार 26 अप्रैल सुबह 6:06 बजे) वांशिंगटन में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन' (डब्लूएचसीए) की तरफ से आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान गोलियां चलायी गयी। इस रात्रिभोज में श्री ट्रंप, उनकी पत्नी, उपराष्ट्रपति, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement