भीषण गर्मी का असर: अयोध्या में राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक घटी
अयोध्या (उप्र), रविवार, 26 अप्रैल 2026। भीषण गर्मी और तापमान के सामान्य से काफी ऊपर पहुंचने के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सामान्य दिन में यहां रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते थे, लेकिन भीषण गर्मी के कारण अब यह संख्या घटकर 40 हजार से भी कम रह गई है। इस बीच, गर्मी से राहत के लिए मंदिर प्रशासन और नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम राम पथ और आसपास के क्षेत्रों में स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव कर रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन हजार भक्त की क्षमता का वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाया गया है।
उन्होंने कहा, ''बढ़ती गर्मी को देखते हुए रामलला के भोग में भी बदलाव किया गया है। लस्सी, फलों का रस, खासकर आम का रस रोजाना चढ़ाया जा रहा है। सोने के पात्र में शहद, दही, घी और जल का विशेष मिश्रण अर्पित किया जा रहा है।'' मिश्रा ने कहा, ''गर्मी में भगवान (प्रतिमा) को ठंडे जल से स्नान कराया जा रहा है। रामलला को हल्के सूती या हल्के रेशमी वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। गर्भगृह को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। भीषण गर्मी में बालरूप रामलला के आराम के लिए अनुष्ठानों में भी बदलाव किया गया है।''
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
