वाराणसी में भीषण गर्मी के मद्देनजर काशी विश्वनाथ पर लगा शावर, मंदिरों में एसी-कूलर
वाराणसी (उप्र), रविवार, 26 अप्रैल 2026। वाराणसी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिरों में भक्तों के साथ-साथ भगवान के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। व्यवस्था से जुड़े लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया से सावन मास तक श्री काशी विश्वनाथ के विग्रह पर 'कुंवरा' यानी शावर की स्थापना की है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि अक्षय तृतीया से शिवलिंग पर निरंतर जलाभिषेक हो रहा है और इसके साथ ही बाबा का विभिन्न फलों के रस से भी अभिषेक किया जा रहा है।
बटुक भैरव मंदिर के महंत जितेंद्र मोहन पुरी ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर बाबा बटुक भैरव के गर्भगृह में 24 घंटे एसी चलाया जा रहा है। बाबा को सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। भोग में दही, फल और ठंडी चीजें अर्पित की जा रही हैं। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए ठंडे पानी और जगह-जगह कूलर की व्यवस्था की गई है। लोहटिया स्थित राम-जानकी मंदिर के पुजारी देवेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए भगवान के लिए कूलर लगाए गए हैं। भगवान को सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
