उत्तराखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी सहित दो बदमाश गिरफ्तार
देहरादून, रविवार, 26 अप्रैल 2026। उत्तराखंड पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शातिर अपराधी समेत दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रदेश में संदिग्धों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत शनिवार देर रात बसंत विहार क्षेत्र के हरबंसवाला बैरियर पर जांच बिना नंबर प्लेट की एक नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे।
उसने बताया कि जब रुकने का इशारा किया तो वे तेज गति से अपने वाहन को मोड़ते हुए हरबंसवाला 'टी स्टेट' की ओर भाग गए और जब उनका पीछा किया गया तो उनमें से एक बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद दोनों को घेरकर पकड़ लिया गया। उसने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी अब्दुल्ला (37) तथा फिलहाल देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रह रहे सहारनपुर जिले के ही निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अब्दुल्ला एक शातिर अपराधी है, जिस पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया कि दोनों बदमाशों के विरुद्ध बसंत विहार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों के कब्जे से दो अवैध देसी तमंचे तथा कुछ कारतूस व खोखे बरामद हुए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाद में अस्पताल भी गए जहां बदमाश उपचाराधीन है।
Similar Post
-
जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
मुंबई, शनिवार, 09 मई 2026। महाराष्ट्र में जनगणना अभियान के तहत ए ...
-
पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया
चेन्नई, शनिवार, 09 मई 2026। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्था ...
-
ओडिशा में सड़क घटनाओं में दो लोगों की मौत, 30 घायल
भुवनेश्वर, शनिवार, 09 मई 2026। ओडिशा के गंजाम, मयूरभंज और सुंदरग ...
